प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के सहयोग से शहीद दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी। पूर्व एसपी श्रीलाल शुक्ल ने त्याग और साहस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने स्वागत किया और डॉ. रंजना त्रिपाठी ने संचालन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...