अररिया, मार्च 24 -- अररिया, निज संवाददाता शहादत दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करने के लिए जन जागरण शक्ति संगठन ने सोमवार को शहर के बस स्टैंड से चांदनी चौक तक रैली निकाली और सभा की।रैली में दर्जनों नौजवान और मजदूर शामिल हुए। "इंकलाब जिंदाबाद और भगत सिंह तेरे सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे" जैसे नारे खूब ज़ोर शोर से लगाए गए।इसके साथ ही विश्विद्यालयों में यूजीसी समता नियम को लागू करने की मांग उठाई गई। रैली में शामिल युवा सुनील ने कहा कि भगत सिंह सभी तरह के भेद भाव के खिलाफ थे। उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि साम्प्रदायिकता और जातिवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करें। आज जरूरत है कि युवा भगत सिंह के विचार को पढ़ें समझें और उनके बताए गए रास्ते पर संघर्ष करें।जन जागरण शक्ति संगठन के सचिव आशीष रंजन ने कहा कि आज के दिन हम यूजीसी समता गाइडल...