हल्द्वानी, मार्च 25 -- कालाढूंगी। बैलपड़ाव में विधायक बंशीधर भगत ने जनसुनवाई कर सड़क, बिजली और पानी जैसी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कमलेश पांडे, शक्तिकेंद्र संयोजक हरीश कांडपाल, सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मयंक तिवारी, ब्लॉक प्रधान संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र बोरा, प्रधान लोकेश आर्या, प्रकाश पटवाल, रमेश तिवारी, जलविंदर सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, अजय कांभोज, गोविन्द खनायत, जगदीश गर्जोला, दीपक तिवारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.