आगरा, अप्रैल 8 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 04813/04814 भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन भगत की कोठी से 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को और दानापुर से 9 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन भगत की कोठी से बुधवार शाम 5.20 बजे चलकर गुरुवार तड़के 3 बजे ईदगाह और शाम 5.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन दानापुर से गुरुवार शाम 7 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 11 बजे ईदगाह स्टेशन और शनिवार तड़क 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन में 2 एसी थर्ड, 5 स्लीपर, 12 जनरल कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.