बेगुसराय, मार्च 28 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भगतपुर में रामनवमी की रात्री शुक्रवार को राम जानकी ठाकुरबाड़ी से अज्ञात चोरों द्वारा मुख्य मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना शनिवार को राम जानकी मंदिर के सेवायत भगतपुर निवासी राकेश सिंह के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया है कि शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा मुख्य मंदिर से भगवान कृष्ण सहित दो अन्य भगवान की अष्टधातु की मूर्ति एवं ठाकुरबाड़ी परिसर में रखे कृषि उपयोग में आनेवाले बिजली चालित मोटर, एक ट्रैक्टर की बैटरी, एक गेहूं कटर मशीन की बैटरी की चोरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...