मुरादाबाद, मार्च 29 -- हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को खंड भगतपुर के ग्राम मानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग संयोजक, कुटुम्ब प्रबोधन करन सिंह ने अपने बौद्धिक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों एवं पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। इस दौरान खंड संघ चालक गोपाल सिंह ने आशीर्वचन देते हुए संगठन की मजबूती और समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात मंगल बाजार से हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाला गया, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए संघ के गीतों और धुन के साथ अनुशासनपूर्वक सम्पन्न हुआ। पथ संचलन का समापन पुनः मंगल बाजार में हुआ इस दौरान ग्राम वासियों ने स्वयंसेवकों...