मुरादाबाद, मार्च 18 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बलभद्र व मानपुर दत्तराम के पास मंगलवार देर रात गश्त पर पहुंची पुलिस टीम को एक तेंदुआ दिखाई दिया। मंगलवार रात करीब एक बजे नेपा चौकी के पुलिसकर्मी गश्त करते हुए रामपुर बलभद्र व मानपुर दत्तराम गांव के पास पहुंचे। बताया कि गांव के शुरू में स्थित आम के बाग की बाउंड्री पर तेंदुआ दिखाई दिया। बताया गया कि तेंदुआ कुछ देर तक बाउंड्री पर खड़ा रहा, इसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...