मुरादाबाद, फरवरी 25 -- भगतपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही गांव में करीब आधा दर्जन किसानों के खेतों से पानी की मोटरें चोरी कर लीं। इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। नेपा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पीपलगांव में चोरों ने अलग-अलग खेतों में लगी सिंचाई की मोटरों को निशाना बनाया। बताया गया कि चोर एक ही रात में पांच किसानों के खेतों से मोटरें खोलकर ले गए। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो मोटरें गायब देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए मोटरें बेहद जरूरी होती हैं और इस तरह की चोरी से उनकी खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। किसानों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा कर च...