संभल, अप्रैल 16 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10 के घोषित परीक्षा परिणाम में भगतजी इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने उच्च अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। भगतजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा विधि वार्ष्णेय ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। तेजस्व ने 90 प्रतिशत और आभास वार्ष्णेय ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर अच्छे प्रदर्शन के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रबंधिका भावना वार्ष्णेय और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं अभिभावकों ने भी खुशी जताई। यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन: बोर्ड परीक्षा 2025-26 में छात्रों की दमदार सफलता...