मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- मुरादाबाद। श्री हरि विराट संकीर्तन सम्मेलन समिति की ओर से वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन के दूसरे दिन सोमवार को प्रथम बेला में वृन्दावन से पधारे रासाचार्य लेखराज ओमप्रकाश शर्मा ने भक्त मीरा बाई की लीलाओं की बड़ी सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसका भक्तों ने भरपूर आनंद लिया। सम्मेलन की द्वितीय बेला में जोधपुर से आए महामंडलेश्वर स्वामी शिव स्वरूपा नंद महाराज, रायबरेली से आए महा मंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज, दिल्ली से आए महा मंडलेश्वर स्वामी शिवचंद्रागिरि महाराज व वृन्दावन से आए आचार्य सत्यदेवानदं , आचार्य अमित शर्मा ने अपने प्रवचनों से सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर भोला नाथ खन्ना, सुनील कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, चक्रेश लोहिया एडवोकेट, संजय गोयल, अरुण कपूर, संजय महरोत्रा, अनुराग अग्र...