मुंगेर, मार्च 22 -- संग्रामपुर,एसं.। लक्ष्मीपुर स्थित वैष्णवी चैती दुर्गा मंदिर परिसर में चैत्री नवरात्र के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से पधारी कथा वाचिका आराध्या पांडे ने भक्त प्रह्लाद के प्रेरणादायक प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि वह असंभव को भी संभव बना देती है। कथा के दौरान उन्होंने भक्त प्रह्लाद के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि असुर कुल में जन्म लेने के बावजूद प्रह्लाद की अटूट भक्ति के आगे मृत्यु भी नतमस्तक हो गई। उन्हें समाप्त करने के लिए अनेक प्रयास किए गए, किंतु उनकी दृढ़ श्रद्धा के कारण उनका कोई अहित नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...