गोड्डा, जून 9 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के शिवपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा रतनेश्वर धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे। कथा के दौरान भजन श्री राधे गोविंदा मन भज ले, हरि का प्यारा नाम है पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

कथा का महत्व कथावाचक बाल व्यास चंदन शरण जी महाराज ने कहा कि माता पिता को अपने बच्चों को भी भागवत कथा सुनाने अवश्य लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति संकल्प और श्रद्धा के साथ कार्य करता है तो उसका कार्य अवश्य सफल होता है। कथा के चौथे दिन महाराज ने भक्त प्रह्लाद की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि हिरण्याक्ष नामक दैत्य के वध के बाद उसका भाई हिरण्यकश्यप भगवान श्रीहरि का विरोधी ...