मथुरा, मई 12 -- भगवान विष्णु अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान नृसिंह स्वरूप धारण किया था। यह लीला श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के छत्ता बाजार स्थित माता गली में रविवार को चरितार्थ हो उठी। भगवान नृसिंह भक्त मंडल माता गली के तत्वावधान में भगवान नृसिंह की लीला का आयोजन किया गया। रविवार प्रातः विघ्ननहर्ता भगवान गणेश सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा, वीर हनुमान, प्रभु महादेव, देवी काली, देवी ताड़का सहित भगवान नरसिंह के अवतरण की लीला का मंचन हुआ। पार्वती नन्दन प्रभु गणेश का स्वरूप वंश पाठक ने धारण किया। देवी काली के स्वरूप में जहां ध्रुव शर्मा के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। देवी ताड़का के स्वरूप में अनंत चतुर्वेदी ने नृत्य लीला की प्रस्तुति दी। अंत में भगवान नृसिंह के स्वरूप में मोहित चतुर्वेदी के द्वारा श्री मुखौटा धारण कर लीला मंचन किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.