इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- उदी। दृढ़संकल्प, श्रद्धा विश्वास और निष्ठा पूर्वक किए गए काम से मनोवांछित फल की प्राप्ति अवश्य संभव है। अति कठिन लक्ष्य की प्राप्ति की प्रेरणा बहादुर बालक ध्रुव से ली जा सकती है। क्षेत्र के ग्राम बेला में महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को ऐसे प्रेरणादायी विचार भक्त ध्रुव की कथा सुनाते हुए आचार्य राहुल त्रिपाठी ने व्यक्त किए। उन्होंने श्रोताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि यदि भक्त के भाव पवित्र है तो उसे ईश्वर की कृपा अवश्य प्राप्त होगी। आचार्य ने आज ध्रुव चरित्र के अलावा प्रियव्रत चरित्र , नाभि चरित्र, भगवान ऋषभदेव (जैन धर्म प्रवर्तक) जड़ भरत आख्यान, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, रामावतार एवं कृष्ण जन्म महोत्सव आदि के प्रसंग सुनाकर बड़ी संख्या में मौजूद श्रोताओं को मंत्र मु...