झांसी, फरवरी 27 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र भीषण हादसा हुआ। बीती देर रात बेटे की मन्नत पूर्ण होने पर भंडारे से रही भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि करीब 14 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मोंठ कोतवाली क्षेत्र से ग्रामीण बेटे की खुशी में बैरागढ़ माता मंदिर गए थे। वहां धार्मिक अनुष्ठान के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर घर वापस जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर गांव भुजौंद के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सभी लोग उसके नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से बचाव कार्य शु...