मथुरा, फरवरी 28 -- बांके बिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार को आराध्य बांके बिहारी महाराज ने सोने-चांदी की पिचकारी से होली खेली। ठाकुरजी के रंग में सराबोर होने के लिए हर कोई बेताब नजर आया। जगमोहन में चांदी के सिंहासन पर विराजमान श्वेत पोशाक धारण कर आराध्य ठाकुर बांके बिहारी लाल के प्रतिनिधि के रूप में मंदिर सेवायत गोस्वामीजन पिचकारियों से श्रद्धालु भक्तजनों पर रंग की बरसात कर रहे थे। सर्वप्रथम गोस्वामियों ने ठाकुरजी को केसर, इत्र, चोबा, गुलाल और टेसू के रंग सेवित किए। इसके बाद टेसू के फूलों से बना रंग सेवायतों ने पिचकारी और टोकनाओें से श्रद्धालुओं पर बरसाया। गेंदा, गुलाब के फूल बरसाए गए। मंदिर के प्रवेश मार्गों पर पुलिस रोक-रोक कर श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर भेजती रही, ताकि मंदिर और गलियों में श्रद्धालुओं की स्थिति सामान्य बनी रहे...