पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। वृन्दावन धाम के प्रेमानंद गोविंदनशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर शरणागत शिष्यों और रसिकवृंदों की ओर से संचालित ब्रजभाव रसिक परिकर पीलीभीत संकीर्तन मंडल ने रेलवे कॉलोनी मनोरंजन संस्थान के समीप जन्मोत्सव संकीर्तन किया। ब्रजभाव से रसपूरीत हित चतुरासीजी का गायन और बधाई गान किया गया। बड़ी संख्या में भक्त ढोल नगाड़े की थाप पर राधा नाम कीर्तन के साथ झूमते गाते हुए गुरुदेव सरकार की लंबी उम्र की कामना की गई। संकीर्तन में परमानंद बाबा, अक्षत चित्रांश, अनुराग शर्मा, मयंक वर्मा, दीपक मौर्य, जगदीश लोधी, घनश्याम टहलनी, जय सिंह राठौर मनोज वर्मा, बबलू वर्मा, ओम वर्मा, प्रवीण सिंह, प्रेम श्रीवास्तव, भाजपा की जिला मंत्री ऋचा सिंह पटेल, ज्योति लोधी, बृजबाला लोधी, निहारिका चित्रांश, भावना अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...