लातेहार, मार्च 20 -- बेतला, प्रतिनिधि। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने श्रद्धा से मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की। मौके पर पुजारी श्यामनाथ पाठक, उमेश मिश्रा,यशवंत पाठक,अर्जुन पांडेय,सुरेंद्र पाठक आदि ने उपासकों को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप धारण करने की बहुत ही मार्मिक और रोचक कथा सुनाई। पुजारियों ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करनेवाले भक्तों के जीवन की सभी बाधाएं खत्म हो जातीं हैं और उनका जीवन खुशहाल होता है।वहीं शक्ति साधक आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की अराधना करेंगे।इसमें ग्राम सरईडीह,पोखरी,कुटमू, केचकी,कंचनपुर,कल्याणपुर आदि गांव के श्रद्धालु शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...