फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- फर्रुखाबाद। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मौसम खराब होने के बावजूद शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम खराब हो गया था, लेकिन इसका असर श्रद्धालुओं पर नहीं पड़ा। बारिश बंद होते ही घरों में पूजन-अर्चन करने के बाद भक्तों ने देवी मंदिरों की ओर रुख किया। रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर में शाम को आरती के दौरान भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। गुरुगांव देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता पूरे दिन रहा। सुबह लाइन लगाकर भक्त दर्शन कर रहे थे। किसी ने मां भगवती को श्रृंगार चढ़ाया तो किसी ने नारियल व मिष्ठान अर्पित किया। मंदिर परिसर में लगे मेले का भी लोग लुत्फ उठाते दिखाई दिए। वैष्णों देवी म...