सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सीतामढ़ी। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को महाअष्टमी पर शक्ति स्वरूपा महागौरी के दर्शन व पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ मंदिरों व पूजा पंडालों में उमड़ी।सुबह से ही महिलाएं सौभाग्य प्राप्ति,सुहाग की मनोकामना व परिवार की सुख समृद्धि के लिए मां के दर पर पहुंच कर चुनरी चढ़ाई। नगर के दुर्गा देवी मंदिरों में विधिवत भोग लगाया व पूजा अर्चना की।सभी पूजा पंडालों व मंदिरों में माता के दर्शन के श्रद्धालुओं ने माथा टेका।विभिन्न पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।कई पूजा आयोजकों द्वारा आकर्षक पंडाल बनाया गया है।पंडालों में मां के भक्ति गीत से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है। जानकी मंदिर के समीप वैदेही नगर स्थित पोखर,पुनौरा धाम स्थित दो स्थानों पर मां दुर्गा चैती पूजा समिति एवं डुमरा रोड स्थित आईटीआई के समीप ...