फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- सुहाग नगरी में रंग भरनी एकादशी हर्ष उल्लास के साथ मनाई। नगर के मंदिरों में विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। नगर के विभिन्न मंदिरों में भगवान के साथ अबीर गुलाल से जमकर होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के साथ होली खेलते हुए जमकर गुलाल उड़ाया। शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक रंग भरनी एकादशी की धूम रही। रंग भरनी एकादशी को आवला एकादशी भी कहा जाता है जिसको लेकर सुबह से ही श्रद्धालु अपनी तैयारी करने में जुट गए। तमाम महिला श्रद्धालुओं ने एकादशी का व्रत रखा। नगर में शाम को तमाम महिला श्रद्धालु आसपास के मंदिरों और आश्रमों में जा पहुंची। जहां पर उन्होंने आंवला वृक्ष का भक्तिभाव से पूजन किया। महिलाओं ने सूत पूरते हुए आंमला वृक्ष की परिक्रमा लगाई। उन्होंने भगवान विष्णु से घर, परिवार में खुशहाली के लिए कामना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.