रामपुर, मई 21 -- श्रद्धालुओं द्वारा नगर में श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। बुधवार की शाम श्रद्धालु नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री सनातन धर्म बड़ा मंदिर परिसर में एकत्र हुए। इसके पश्चात बाबा श्याम प्रेमी सेवा समिति के तत्वाधान में श्रद्धालुओं द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में भव्य रूप से सजाएं जाएं वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा को विराजमान किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करने के साथ ही धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- भक्तों ने निकाली श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निशान यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सिनेमा रोड, सब्जी मंडी तिराहा, पुरानी तहसील रोड, ...