रामपुर, मई 26 -- मिलक। श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भक्तों द्वारा ध्वज यात्रा का आयोजन किया। इसके बाद बालाजी महाराज का विशेष दरबार सजाया गया। मंगलवार को श्री रामदूत बालाजी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी का 13वा जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्तों द्वारा नगर में ध्वज यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार एवं समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार द्वारा नगर के होली चौक से फीता काटकर किया। जिसके बाद यात्रा का शुभारंभ होली चौक से हुआ। यात्रा नगर के हाइवे होते हुई बिलासपुर रोड स्थित शांतिकुंज कॉलोनी में निर्माणाधीन श्री बालाजी मंदिर पर जा कर संपन्न हुई।यात्रा का नगर में लोगों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और बालाजी महार...