प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली स्थित दुर्गा पूजा पार्क में विशाल मां भगवती जागरण एवं भंडारे का आयोजन बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी रात मां के भजनों व देवी गीतों पर झूमते रहे। जागरण के दौरान भक्तों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया। तालियों और जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस मंगलमय अवसर पर श्रद्धालुओं ने माँ भगवती के दरबार में उपस्थित होकर अपने जीवन को कृतार्थ बताया।कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सामाजिक और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। इस मौके पर प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, अंशु श्रीवास्तव, अ...