चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट। संवाददाता चैत्र नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में अठवाइयां चढ़ाने का दौरान भोर से दोपहर तक चला। मुख्यालय की स्थित काली देवी मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। मां के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने जलाभिषेक कर मां अंबे के दर्शन किए। इसी तरह झारखंडी माता तरौंहा, बंधोइन माता, असावर माता लालापुर, जालपा देवी राजापुर व आनंदी माता मंदिर मऊ में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। अष्टमी में श्रद्धालु अठवाइयां चढ़ाते है। घरों से तैयारी के साथ महिलाएं देवी मंदिर पहुंची। जलाभिषेक के बाद विधि-विधान से मां अंबे का पूजन कर अठवाइयां चढ़ाई। मंदिरों में भक्तों ने कन्याभोज भी कराया। घरों में अनुष्ठान कार्यक्रम चलते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...