चंदौली, फरवरी 16 -- दुलहीपुर। चंधासी स्थित श्री श्री चंद्रकांतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष धर्मराज यादव ने इसका शुभारंभ किया। संयोजक रामजी, बब्बू यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आपसी सहयोग और सामंजस्य से किया जाता है। इसमें सुनील यादव, सीताराम, राधेश्याम यादव, घनश्याम, बब्बू भाई, नारायण सिंह यादव, हाजी सिराजुद्दीन, अब्दुल हमीद, संतोष यादव, योगी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...