बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन जिले भर में मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन मां के दर्शन और आशीर्वाद के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पूरे जिले का माहौल भक्तिमय हो गया, जहां हर तरफ जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सूर्यकुंड से श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लगी रही। देवी मंदिरों में भोर से ही पूजा-पाठ और अनुष्ठान शुरू हो गए थे। भक्तों ने मां कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए नारियल, फूल, मिष्ठान और फल अर्पित किए। महिलाओं ने व्रत रखकर मां की विशेष पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.