लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- जग जननी के कात्यायनी स्वरूप के दर्शन पूजन मंगलवार को भक्तों ने की। सुबह पांच बजे से ही मन्दिरों में भक्तों की कतारें लग गईं। भक्तों के जयकारों से मन्दिर परिसर गूंजते रहे। कतारों में लगकर भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। मां की आरती उतारी और मन्दिर परिसर की परिक्रमा करके परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। घरों में भी पूजन कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। नवरात्र पर शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर में भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। मंगलवार को यहां सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गई। अपनी बारी आने पर भक्तों ने आदिशक्ति के कात्यायनी स्वरूप के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। मन्दिर परिसर में बैठकर लोगों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसके अलावा शहर के प्राचीन मां बंकटा देवी, शीतला...