सिमडेगा, अप्रैल 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। टुकुपानी स्थित आचार्य पद्मराज ज्योतिष गुरुकुल सभागार में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर नवकार अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में जैन, अग्रवाल, ब्राह्मण, बड़ाईक, प्रसाद, लोहरा, ठाकुर, बंगाली एवं सुंडी समाज के लोगों ने एक ही स्थान पर सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का सस्वर जाप किया। मौके पर आचार्य पद्मराज स्वामी जी महाराज ने महामंत्र का परिचय देते हुए कहा यह गुण पूजक महामंत्र है। इसके पारायण से एक साथ संसार भर के सशरीर अथवा अशरीर सभी महापुरुषों को नमन हो जाता है, फिर भले हम उन्हें जानते हों या न जानते हों। आचार्य ने बताया कि नवकार महामंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप इससे दूसरों का भला तो कर सकते हो किन्तु किसी का बुरा नहीं कर सकते। यह परम सात्विक मंत्र है और इसके पारायण से हमारा जीवन सात्विकता से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.