मुंगेर, सितम्बर 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवान विष्णु को समर्पित अनंत चतुर्दशी व्रत शुक्रवार को आस्था पूर्वक मनाया गया। मंदिर एवं ठाकुरबाड़ियों में विशेष पूजा का अनुष्ठान किया गया। भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की गयी। कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत की विधि-विधान से पूजाकर लोगों ने बांह पर बांधा और सुख-समृद्धि की कामना की। अनंत पूजा को लेकर सुबह से ही शहर विभिन्न मंदिरों एवं ठाकुरबाड़ियों में भक्तों की भीड़ लगी रही। पंडितों ने विधि विधान से पूजा के साथ ही इससे जुड़ी कथा का श्रवण भक्तों को कराया। कई भक्त व्रत में भी रहे। पंडित कौशल किशोर पाठक ने बताया कि, हिन्दु धर्म में इस पर्व का काफी महत्व है। इस दिन अनंत भगवान की पूजाकर संकटों से रक्षा करने वाला अनंत सूत्र बांधा जाता है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूज...