भभुआ, मार्च 18 -- (पेज चार सिंगल खबर) भगवानपुर। प्रखंड की पंवरा पहाड़ी पर गुरुवार से शुरू होनेवाले मेले में आनेवाले भक्तों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मुंडेश्वरी धाम में काफी महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। दूर-दरागत के लोग बाइक व चार चक्का वाहन से आते हैं। भगवानपुर के रास्ते मुंडेश्वरी जाने के लिए सुवरा नदी पुल से गुजरना पड़ता है। इस पुल की चौड़ाई कम है। साथ ही सामने से आनेवाले वाहन भी नहीं दिखते हैं। प्रकाश के सहारे चालक समझते हैं कि सामने से कोई वाहन आ रहा है। ऐसे में इस पुल पर वाहनों की कतार लग सकती है, जिससे जाम होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों महेंद्र सिंह, सुनील अग्रवाल, गुड्डू चौरसिया ने मुंडेश्वरी महोत्सव के दौरान जिला प्रशासन से इस पुल पर पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की है। बेलांव में आज निकलेगी ...