लाहौर, जनवरी 27 -- भगवान राम के भक्तों के लिए पाकिस्तान से एक बड़ी और खुशखबरी आई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित लाहौर किले के ऐतिहासिक लौह मंदिर (Loh Mandir) का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। सबसे खास बात यह है कि अब यह मंदिर आम जनता के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि यह मंदिर भगवान राम के पुत्र लव को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, लव के नाम पर ही इस शहर का नाम लाहौर पड़ा है। वाल्ड सिटी लाहौर अथॉरिटी (WCLA) ने मंगलवार को जानकारी दी कि उन्होंने लौह मंदिर के साथ-साथ सिख युग के हम्माम और महाराजा रणजीत सिंह के अठदारा पैविलियन का भी संरक्षण और जीर्णोद्धार किया है। डब्ल्यूसीएलए की प्रवक्ता तानिया कुरैशी ने बताया कि इस जीर्णोद्धार अभियान का मुख्य उद्देश्य लाहौर किले की समृद्ध अंतर-सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना है। यह विरासत यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.