बांदा, जून 6 -- बांदा। मानव कल्याण के लिए ओरन कस्बे में 11 वर्षों से तिलहर देवी मंदिर से पूरे नगर में अनवरत चल रही राम नाम संकीर्तन प्रभात फेरी की ग्यारहवीं वर्षी पर कीर्तन में शामिल रहने वाले भक्तों को कस्बे के सामाज सेवी साकेत बिहारी शिवहरे ने रामनामी अंग वस्त्र व नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर वासियों के सहयोग से मन्दिर परिसर में विशाल कन्या भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनन्तू तिवारी,पप्पू लाला,कामता रैकवार मैनेजर कुशवाहा, रामसरन शिवहरे,बाबू कुशवाहा, गर्ग महराज,रामचंद्र भगत,विनोद कुशवाहा,राममिलन कुशवाहा,शिवकुमार व्यास,रामभवन, बूदा वर्मा,मायादीन वर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...