हरिद्वार, अगस्त 26 -- श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की विशेष शिव साधना जारी है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को धन-दौलत और आडंबर नहीं, भक्त का निर्मल मन और सच्चा समर्पण प्रिय है। एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से भी भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। उन्होंने सावन में 'ओम नमः शिवाय' जाप और विधि-विधान से शिव पूजन का आह्वान किया। साधना की पूर्णाहुति श्रावण पूर्णिमा पर होगी। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...