बोकारो, जून 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की उत्तासारा पंचायत के बारसोंघा गांव स्थित तुरी टोला में निर्माणाधीन श्री श्री 1008 श्री भक्तेश्वर महादेव मंदिर ग्रामीणों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन इसे लेकर गांव में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तुरी टोला में एक सौ से अधिक परिवार रहते हैं, बावजूद इसके अब तक यहां कोई मंदिर नहीं था। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए ग्रामीणों को लगभग पांच किलोमीटर दूर उत्तासारा जाना पड़ता था। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद मंदिर निर्माण शुरू हुआ है। यह भी पढ़ें- पुरातत्व विभाग संवारेगा बहेरिया के नाग बाबा का मंदिर मंदिर बनने से गांव में ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो सकेगा। ग्रामीणों का मानना है...