रुद्रपुर, मई 10 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी के सार्वजनिक खेल मैदान में शनिवार रात्रि आयोजित भव्य एवं दिव्य बालाजी दरबार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का केंद्र बन गया। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बालाजी के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी धाम मेहंदीपुर से पहुंचे प्रसिद्ध संत मोहनपुरी गोस्वामी जी महाराज ने विधिवत जोत प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए समाज में एकता, गौ रक्षा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उनके प्रेरणादायी प्रवचनों से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया। दरबार में भजन संध्या मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। काशीपुर की स...