इटावा औरैया, मार्च 26 -- ग्राम पंचायत गीजा में वर्षों से चली आ रही आस्था की परंपरा इस बार भी पूरे उल्लास और भव्यता के साथ जीवंत हो उठी। दुर्गा देवी मेले का शुभारंभ जैसे ही जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी और चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है जैसे भक्तिमय गीतों की गूंज के बीच हुआ, पूरा गांव श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। पहले दिन आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में डुबोए रखा। मेला कमेटी अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह तोमर, उपाध्यक्ष गोपाल दुबे, प्रवेश शर्मा, विनय दुबे, राजेश राठौर, प्रतीक मिश्रा और ग्राम प्रधान राधा कृष्ण यादव ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इसके बाद मंदिर के महंत संदीप शर्मा ने फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। सजे-धजे मंदिर परिसर और रो...