बेगुसराय, मार्च 29 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित एपीएस 2 स्कूल नावकोठी के क्रीड़ा मैदान दुर्गा मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही दस दिवसीय दशहरा महोत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार कर गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया, जो गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए बूढ़ी गंडक नदी तट तक पहुंचा। इस दौरान महिलाओं ने विदाई गीत गाकर माँ को भावभीनी विदाई दी, वहीं नवयुवक भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। "जय माता दी" के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। विसर्जन जुलूस के दौरान जगह-जगह पेयजल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जहां श्रद्धालुओं क...