भक्ति में ही जीवन का कल्याण, माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी पूजा
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर।जुगसलाई स्थित राजस्थान शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा की शुरुआत श्री राजस्थान शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष छीतरमल धूत और दिन के यजमान जगदीश धूत ने सपत्नीक व्यासपीठ की पूजा-अर्चना और आरती कर की। इसके बाद मंगलाचरण के साथ व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य विनय कांत त्रिपाठी ने कथा प्रसंग आगे बढ़ाया।
कथा का महत्वआचार्य ने ध्रुव चरित्र और नृसिंह अवतार का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में प्रत्येक अनुष्ठान केवल व्यक्तिगत कामना की पूर्ति के लिए नहीं, बल्कि समस्त विश्व के कल्याण की भावना से किया जाता है। सात दिनों तक भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग दिखाता है।
जीवन की सार्थकताअयोध्या के महाराजा खटवांग के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.