भक्ति में डूबी कांवड़ यात्रा, हर ओर गूंजा हर-हर महादेव
बस्ती, अगस्त 10 -- कप्तानगंज। कांवड़ यात्रा में सोमवार को आस्था का ऐसा मनोरम दृश्य देखने को मिला, जिसने राहगीरों के कदम भी ठिठका दिए। अयोध्या से सरयू का पवित्र जल कांवड़ में लेकर भदेश्वरनाथ बाबा के दरबार की ओर बढ़ते श्रद्धालुओं में बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई नन्हा शिवभक्त नंगे पांव चल रहा था तो कोई महिला कांवड़ उठाए लंबी दूरी तय कर रही थी। हर चेहरे पर बाबा के दर्शन की लालसा और हर जुबां पर एक ही जयघोष हर-हर महादेव गूंज रहा था। कांवड़ मार्ग पर नन्हे कांवड़ियों के कदम बढ़ते देख राहगीरों के मन में भी श्रद्धा उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं थमने दिए कदम छोटे-छोटे बच्चे नंगे पांव अपने माता-पिता संग कदम मिलाकर चल रहे थे। थकान के बावजूद उनके चेहरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.