पाकुड़, अप्रैल 6 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के प्राचीन मां महारानी शीतला मंदिर थानापाड़ा में रविवार को हर साल की भांति चैत्र मास के अंत में वार्षिक पूजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां शीतला के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजन के दौरान भक्तों ने ध्वजा, नारियल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। विधि-विधान से मां को पंचामृत से स्नान कराया गया। जिसके बाद उनका भव्य श्रृंगार किया गया। सजे-धजे दरबार में मां शीतला की प्रतिमा अत्यंत आकर्षक और दिव्य प्रतीत हो रही थी। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा के उपरांत मां को भोग अर्पित किया गया। जिसे बाद में प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। इसके साथ ही पूजा के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.