भक्ति-भाव से मनाया मंदिर का स्थापना दिवस
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। खोजवां-किरहिया मार्ग स्थित ओम सत्येश्वर महादेव तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस शुक्रवार को भक्ति-भाव से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में विशेष शृंगार और पूजन 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पूर्ण किया गया। स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में जुटकर दर्शन-पूजन किया। सायंकाल मदरहावीर बाबा का वार्षिक भंडारा भी हुआ। प्रसाद पाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। यह संपूर्ण आयोजन स्थानीय निवासियों के सहयोग से हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.