बागपत, जनवरी 28 -- बड़ौत। शहर के प्राचीन अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आदित्यनाथ भगवान का जन्म कल्याणक भक्तिभाव से मनाया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। आचार्य विमर्श सागर के पावन सानिध्य में अजितनाथ भगवान के जन्म कल्याणक विधान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भगवान के अभिषेक और शांतिधारा से हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र सुंदर लाल जैन, कुबेर इंद्र पर्व जैन, सागर जैन, यज्ञनायक गौरव जैन को प्राप्त हुआ। चित्र अनावरण दिनेश जैन, अंकित जैन, दीप प्रज्वलन संजीव जैन द्वारा किया गया। आचार्य विमर्श सागर का पाद प्रक्षालन राजकुमार जैन, सामग्री वितरण अनिल जैन ने किया। पंडित गौरव जैन द्वारा विधि विधान से 48 अघ्र्य प्रभु को अर्पित कराए गए। इस अवसर पर जैन मुनि ने भगवान के जन्म कल्याणक के अवसर पर सभी को उनके बताए मार्ग पर चल...