बरेली, मार्च 20 -- आंवला। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति भाव से भक्तों ने मंदिरों तथा अपने घरों में मां भगवती की पूजा अर्चना की। प्रथम दिन मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही भीड़ नजर आई। नगर के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की विशेष व्यवस्था की गई। पुरैना मंदिर और टेढ़ेश्वर मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। श्रृद्धालुओं ने अपने घरों मंगल कलश स्थापना की और माता की चौकी सजाई। गंज पुरैना ढाल स्थित गायत्री शक्तिपीठ धाम पर शैलपुत्री का पूजन और गायत्री दुर्गा यज्ञ किया गया, जिसमें काफी साधकों ने हिस्सा लिया। डॉ विनीत विद्यार्थी दर्शन शास्त्री ने कहा कि दुर्गा शक्ति भक्ति और मुक्ति प्रदान करती हैं, माता की उपासना करने वाले की दुर्गति नहीं होती है। रामजी मल, प्रखर विद्यार्थी, प्रज्ञा, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, सूजल आदि ने सहयोग किय...