बलरामपुर, अप्रैल 9 -- सादुल्लाहनगर, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हुआ। यह आयोजन गंगाराम गुप्त की गया-जगन्नाथ धाम की सकुशल यात्रा पूर्ण कर लौटने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।कार्यक्रम के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद विधि-विधान से पूजन कर कथा का शुभारंभ हुआ। दूसरे दिन कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने भक्तिभाव से कथा का रसपान किया। कथा व्यास पंडित ओम नारायण मिश्रा के सान्निध्य में आचार्य अंकित शुक्ल व शुभम शास्त्री की ओर से कथा का संचालन किया जा रहा है। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। वहीं काशी-वाराणसी से पधारे सत्यम मंचल द्वारा प्रस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.