बुलंदशहर, जनवरी 23 -- बुलंदशहर, संवाददाता। गांव भटोला दरियापुर में अयोध्या धाम के श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा की पावन वर्षगांठ और बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। सत्य साहिब स्वामी सत्येंद्र महाराज के आशीर्वाद से उनके शिष्य बाबा अंकित एवं दरबार के सेवादारों द्वारा भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। बसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना हुई। इस अवसर पर अंकित, अश्वनि गौड़, मनीष गौड़, पवन व निखिल अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.