दुमका, मार्च 13 -- जरमुंडी प्रखंड के ग्राम पंचायत बनवारा के बांधडीह गांव में आदि शक्ति मां भगवती के सात दिवसीय आयोजन से वातावरण भक्तिमय हो गया है। माता के दरबार में सुबह से ही भगवती की उपासना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भक्तों के द्वारा माता भगवती को विभिन्न पकवान और सुस्वादु मिष्ठान्न का भोग निवेदन करने की जैसे होड़ सी लगी है। सात दिवसीय आयोजन के दौरान इन दिनों माता के दर्शन और अराधना का सिलसिला देर रात तक चल रहा हैं। प्रतिदिन मां भगवती के दरबार में भजन कीर्तन और सत्संग के प्रेरणादायी प्रवचन से आध्यात्मिक उन्नति की जोत प्रज्ज्वलित हो उठी है। भजन संध्या के कार्यक्रम के साथ प्रतिनिधि रात्रि आठ बजे से श्रीमद् देवीभागवत की संगीतमय प्रस्तुति का बांग्ला गान पंडित निरंजन ठाकुर के द्वारा किया जा रहा है। श्रीमद् देवीभागवत की कथा प्रसंग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.