भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल किया भंडारे का आयोजन
मुरादाबाद, मई 24 -- भक्ति परिवार महिला संकीर्तन की ओर से लाजपत नगर में गंगा दशहरे की पूर्व संध्या पर भंडारे का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह से ही शरबत वितरण किया, जिससे राहगीरों ने गर्मी से राहत मिली। साथ ही माता रानी के आगे ज्योत जलाकर आरती की और भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया। इसके बाद संकीर्तन में सभी महिलाओं ने एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें सभी भक्त झूम उठें। वहीं अनीता श्रीवास्तव जेठ के दशहर की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर अनीता रस्तोगी, कंचन खन्ना, पवन अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, अनुपम, सुमन, ममता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.