प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता माघ मेला क्षेत्र में गुरुवार को एकादशी के दिन भाष्यकार स्वामी रामानुजाचार्य की भव्य शोभायात्रा पूरी सजधज के साथ निकाली गई। बैंड बाजों की धुनों पर शोभयात्रा जिस मार्ग पर गुजरी वहां पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। रथ पर सवार संतों की चरण रज लेने के लिए श्रद्धालु लालायित रहे। यात्रा पर फूलों की बारिश की गई। इस दौरान भक्ति गीतों की ध्वनि बजती रही। गुरुवार दोपहर ओल्ड जीटी मार्ग स्थित स्वामी चक्रपाणि के शिविर के सामने से स्वामी रामानुजाचार्य की शोभयात्रा पूरे सजधज के साथ निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे रामानुज स्वामी की सवारी चल रही थी। उसके पीछे रथ पर कई जगद्गुरु रामानुजाचार्य सवार होकर चल रहे थे। आचार्यबाड़ा के शिविरों के सामने से जब यात्रा गुजरी तो संतों व श्रद्धालुओं ने रामानुज स्वामी की आरती उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.