सिमडेगा, फरवरी 16 -- बानो, प्रतिनिधि। केतुंगाधाम मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर भव्य शिव बारात व रात्रि में भक्ति जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी प्रदीप दास गोस्वामी, समाजसेवी राधेश्याम सोनकर, राजेन्द्र बड़ाइक, रमेश मिश्रा, सुकरा केरकेट्टा केतुंगाधाम न्यास समिति एवं मानव धर्म रक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से मां सरस्वती,भारत माता, भगवान भोलेनाथ एवं जगत स्वरूप ओम की तस्वीर के समीप दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए न्यास समिति द्वारा प्रवेश-निकास एवं पूजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन के सहयोग से भारी भीड़ को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया गया। मंदिर परिसर में अखंड हरि कीर्तन क...